धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: पीपलरावां थाना प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर नगर के नागरिकों में आक्रोश, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की मांग।
पीपलरावाँ। नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों और धार्मिक प्रतिनिधियों ने विभिन्न सार्वजनिक मंचों एवं सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा समुदायों के मध्य वैमनस्य फैलाने वाली कथित टिप्पणियों के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इस गंभीर मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 07, पीपलरावाँ के निवासी शहर काजी हाफिज जाकिर साहब के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक शिकायती आवेदन पीपलरावाँ थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम को सौंपा गया। इस दौरान ज्ञापन का वाचन दाऊद पठान द्वारा किया गया।
क्या है पूरा मामला ?
सौपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान नामक महिला द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सार्वजनिक मंचों पर इस्लाम धर्म, अल्लाह तआला, हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहिं वसल्लम), उम्मुल मोमिनीन आयशा बिन्ते अबू बक्र तथा पवित्र कुरआन के संबंध में कथित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वक्तव्य दिए गए हैं। नागरिकों का कहना है कि इन बयानों से समाज में शांति और सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की मांग
शिकायती आवेदन में मांग की गई है कि यदि जांच में उक्त कथन, वीडियो, ऑडियो या सोशल मीडिया पोस्ट प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाते हैं, तो आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की निम्नलिखित धाराओं के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए:
धारा 196 (BNS): विभिन्न धर्मों, जातियों या समूहों के बीच वैमनस्य और घृणा को बढ़ाव
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: पीपलरावां थाना प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
Reviewed by dainik madhur india
on
11:01 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:01 AM
Rating:

No comments: