सीतापुर के युवक की दिल्ली में बहुमंजिला इमारत गिरने से मौत UPSC की तैयारी कर रहे आलोक का शव गांव पहुंचा, उमड़ी भीड़

*सीतापुर के युवक की दिल्ली में बहुमंजिला इमारत गिरने से मौत
 
UPSC की तैयारी कर रहे आलोक का शव गांव पहुंचा, उमड़ी भीड़

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर। दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट बहुमंजिला इमारत गिरने से जान गंवाने वाले यूपी के सीतापुर के चांदपुर निवासी 24 वर्षीय आलोक वर्मा का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और मित्र अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली के सैदुलाजाब क्षेत्र में एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन अचानक भरभराकर ढह गया था। हादसे के समय आलोक वर्मा अन्य छात्रों के साथ भवन के पास स्थित एक कैंटीन में मौजूद थे। अचानक इमारत का भारी मलबा कैंटीन पर गिर गया, जिससे वहां मौजूद कई लोग दब गए। इस दर्दनाक हादसे में आलोक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बताया गया कि ढही हुई इमारत में कोचिंग सेंटर, कैफे और विभिन्न कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है।
मृतक के पिता सत्यवान वर्मा ने बताया कि आलोक ने आईआईटी इलाहाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और पिछले एक वर्ष से दिल्ली में रहकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बनने की तैयारी कर रहे थे। परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं। आलोक के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई आकाश सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
आलोक के असामयिक निधन से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रतिभाशाली युवा की अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सीतापुर के युवक की दिल्ली में बहुमंजिला इमारत गिरने से मौत UPSC की तैयारी कर रहे आलोक का शव गांव पहुंचा, उमड़ी भीड़ सीतापुर के युवक की दिल्ली में बहुमंजिला इमारत गिरने से मौत   UPSC की तैयारी कर रहे आलोक का शव गांव पहुंचा, उमड़ी भीड़ Reviewed by dainik madhur india on 6:21 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.