सीतापुर खैराबाद में एक अरब से अधिक की जमीन कब्जामुक्त* नजूल भूमि से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, 100 बीघा पर बनी 6 दुकानें तोड़ी
*सीतापुर खैराबाद में एक अरब से अधिक की जमीन कब्जामुक्त*
नजूल भूमि से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, 100 बीघा पर बनी 6 दुकानें तोड़ी
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के खैराबाद कस्बे में सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए नजूल भूमि पर अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लगभग 100 बीघा से अधिक सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक अरब रुपये से अधिक बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।
जानकारी के अनुसार खैराबाद के जोशी टोला और करनपुर क्षेत्र में नजूल भूमि पर बसपा सरकार में मंत्री रहे बुनियाद अंसारी के पुत्र जुनैद और अन्य इश्तियाक द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा गया था। करीब 100 बीघा भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर सरकारी जमीन को घेर लिया गया था। प्रशासन ने जेसीबी और बुलडोजर की मदद से बाउंड्री वॉल को ध्वस्त करते हुए पूरी भूमि को कब्जामुक्त कराया।इसके अलावा कमाल सराय क्षेत्र में शफीकुननिशां द्वारा लगभग 3000 वर्ग फीट नजूल भूमि पर कब्जा किए जाने का मामला भी सामने आया। इस भूमि पर छह दुकानें निर्मित थीं, जबकि कुछ हिस्सा खाली पड़ा हुआ था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकानों सहित अन्य अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीएम डॉ. जनार्दन ने किया। उनके साथ सीओ सिटी कपूर कुमार, तहसीलदार अजीत जायसवाल तथा खैराबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए खैराबाद थाना पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई थी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी और नजूल भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर खैराबाद में एक अरब से अधिक की जमीन कब्जामुक्त* नजूल भूमि से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, 100 बीघा पर बनी 6 दुकानें तोड़ी
Reviewed by dainik madhur india
on
6:18 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:18 AM
Rating:

No comments: