मेडिकल कॉलेज के डॉ. एस. के. बौद्ध का विवादित बयान,
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया । मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार बौद्ध का सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक बयान चर्चा में आया है। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में एक अखबार की खबर को शेयर करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट फैसले को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट गलत निर्णय ले रही है और उसे गलत आंकड़े व गलत जानकारी के आधार पर फैसला लेने को प्रेरित किया गया है।
सरकारी चिकित्सक का यह बयान सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या किसी शासकीय कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर सरकार के निर्णयों की इस प्रकार सार्वजनिक आलोचना सेवा आचरण नियमों के दायरे में है? अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मामले में कोई विभागीय जांच या कार्रवाई होती है या नहीं क्यों कि डॉ सुरेंद्र कुमार बौद्ध मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी के खासमखास माने जाते है |
मेडिकल कॉलेज के डॉ. एस. के. बौद्ध का विवादित बयान,
Reviewed by dainik madhur india
on
7:12 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:12 AM
Rating:

No comments: