*शिक्षकों से आयुष्मान कार्ड व कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने की अपील*
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुरउत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई रामपुर मथुरा ने शिक्षक साथियों के नाम एक महत्वपूर्ण अपील जारी करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा,सामाजिक जागरूकता एवं बाल श्रम उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
ब्लॉक अध्यक्ष एवं मण्डल लखनऊ/जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह 'दिनकर' ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक शिक्षक एवं उनके परिवार जन विभिन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने सभी शिक्षकों से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने और आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग करने का अनुरोध किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सहायता की अपेक्षा करने से पहले शिक्षकों को सरकार द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। साथ ही टीएससीटी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं लाभों का भी उपयोग करना चाहिए।
संतोष सिंह 'दिनकर' ने शिक्षकों के सामाजिक दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। उन्होंने बाल श्रम को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए शिक्षकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि "शिक्षा शेरनी का दूध है,जो पिएगा वही दहाड़ेगा।" इसलिए प्रत्येक बच्चे को बाल श्रम से दूर रखकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे भविष्य में सशक्त एवं जागरूक नागरिक बन सकें।
अंत में उन्होंने सभी शिक्षकों एवं उनके परिवारों के स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर जीवन की कामना करते हुए कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करता रहेगा।
शिक्षकों से आयुष्मान कार्ड व कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने की अपील*
Reviewed by dainik madhur india
on
10:30 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:30 AM
Rating:

No comments: