राज्य मंत्री ने हरगांव की विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु उठाया बड़ा कदम
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
नई 33 हजार केवी विद्युत लाइन का किया शुभारम्भ
सीतापुर राकेश पाण्डेय।हरगांव विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने हरगांव विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विद्युत विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया।
विभाग द्वारा लखीमपुर जिले के ओयल क्षेत्र से लाई गई 33 हजार केवी विद्युत लाइन को हरगांव उपकेंद्र से जोड़ने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। मंत्री ने विधिवत फीता काटकर एवं स्विच संचालन कर इस नई लाइन की शुरुआत कराई।
विद्युत अधिकारियों ने बताया कि नई 33 केवी लाइन के जुड़ जाने से हरगांव क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा,लो-वोल्टेज की समस्या में कमी होगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और गुण वत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही विद्युत भार के बेहतर प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को निर्बाध आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांवों और कस्बों तक बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई लाइन के संचालन से हरगांव एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
इस दौरान प्रमुख अभियंता लखनऊ जोन आर के सिंह,अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण, अधिशाषी अभियंता संजीव मिश्र,उप खण्ड अधिकारी अंचल कुमार, अवर अभियंता अशोक कुमार वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ल और अभियंता झरेखा पुर संतोष सिंह अवर अभियंता काजी कमाल पुर कुलदीप सिंह प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री संजय दीक्षित नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां, गन्ना समिति हरगांव के डायरेक्टर समर बहादुर सिंह,प्रदीप सिंह जागरूक समाजसेवी बलवंत सिंह, किसान नेता अनिल सिंह एस एसओ पवन पांडे राकेश कुमार अतुल वर्मा उमेश कुमार इकबाल खां गुलफाम खां अंकित अस्थान लाइन मैन विवेक सिंह रमेश कुमार संतोष कुमार मिश्र अंकित कुमार अमरजीत सिंह बलराम सिंह अश्वनी मिश्र जुबेर खां सहित विद्युत विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र वासियों ने नई विद्युत लाइन के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार और विभाग का आभार जताया।
राज्य मंत्री ने हरगांव की विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु उठाया बड़ा कदम
Reviewed by dainik madhur india
on
10:32 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:32 AM
Rating:

No comments: