पीपलरावाँ में कांग्रेस का हल्लाबोल: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में ब्लॉक और नगर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास व धरना।

पीपलरावाँ में कांग्रेस का हल्लाबोल: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में ब्लॉक और नगर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास व धरना।

*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*




​पीपलरावाँ । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी पीपलरावाँ के संयुक्त नेतृत्व में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और उपवास का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन 'झूठ और षड्यंत्र' रचकर रद्द किए जाने के विरोध में पीपलरावाँ स्थानीय टप्पा तहसील कार्यालय पर किया गया।
​धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
​"मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह से लोकतंत्र की मर्यादाओं को ताक पर रख रही है। सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी की जीत पूरी तरह तय थी, लेकिन भाजपा का सत्ता का लालच किसी सीमा को नहीं मानता। उन्होंने षड्यंत्रपूर्वक यह नामांकन रद्द करवाया है। अब हमारे सामने केवल दो ही रास्ते बचे हैं– या तो हम मूकदर्शक बनकर लोकतंत्र की हत्या होते हुए देखें या फिर इसे बचाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ें। कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।"
​मंसूरी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ और चुनाव आयोग को 'सद्बुद्धि' देने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शन के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपे जाने की बात कही गई।
​प्रदर्शन में यह प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित:
​इस एक दिवसीय धरने और उपवास कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें म�
पीपलरावाँ में कांग्रेस का हल्लाबोल: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में ब्लॉक और नगर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास व धरना। पीपलरावाँ में कांग्रेस का हल्लाबोल: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में ब्लॉक और नगर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास व धरना। Reviewed by dainik madhur india on 10:24 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.