प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने दरगाह में चादर पेश कर की लंबी उम्र की दुआ एवं श्रमिकों को वितरित की चरण पादुका*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने दरगाह में चादर पेश कर की लंबी उम्र की दुआ एवं श्रमिकों को वितरित की चरण पादुका*

रेखा चौधरी स्थानीय संपादक रायपुर छत्तीसगढ़




बालोद। 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 4399 दिन का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान जी के नेतृत्व में जिला बालोद द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजरत दादू शाह बाबा जी की दरगाह में चादर पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए दुआ की गई।




कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरगाह में उपस्थित होकर देश की खुशहाली और विकास की कामना की। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिक वर्ग, विशेष रूप से राजमिस्त्रियों को चरण पादुका (चप्पल) वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।
मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके सफल नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष प्रार्थना की गई तथा समाज सेवा के माध्यम से इस उपलब्धि को जनहित से जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान जी जिला अध्यक्ष समीर खान जी, जावेद तिगाला, मंडल अध्यक्ष फिरोज खान जी,जमीर अहमद जी, अरमान अंसारी जी, आरिफ तिगाला, इरशाद खान जी, अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने दरगाह में चादर पेश कर की लंबी उम्र की दुआ एवं श्रमिकों को वितरित की चरण पादुका* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद ने दरगाह में चादर पेश कर की लंबी उम्र की दुआ एवं श्रमिकों को वितरित की चरण पादुका* Reviewed by dainik madhur india on 10:28 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.