दतिया ग्राम सतारी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए जन चौपाल में शामिल, आत्मीयता और विकास के संकल्प के साथ साझा की यादें
*दतिया ग्राम सतारी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए जन चौपाल में शामिल, आत्मीयता और विकास के संकल्प के साथ साझा की यादें*
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया
*दतिया 6 जून 2026*। आज दतिया जिले के ग्राम सतारी में एक विशेष *जन-चौपाल* का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के पूर्व *गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा* सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की।
ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए *डॉ. नरोत्तम मिश्रा* भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "*सतारी गांव के साथ मेरा रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और कई वर्षों पुराना है*। *इस माटी और यहां के निवासियों ने मुझे सदैव जो अपार स्नेह और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए मेरी सबसे बड़ी पूंजी है*।"
दतिया ग्राम सतारी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए जन चौपाल में शामिल, आत्मीयता और विकास के संकल्प के साथ साझा की यादें
Reviewed by dainik madhur india
on
9:53 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:53 AM
Rating:

No comments: