*विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया*।
पचोर = समीपस्थ ग्राम सनखेड़ी मे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एफपीएआई संस्था के तत्वाधान में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया जिसमें जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता प्रीति यादव के द्वारा माहवारी पर विस्तार से चर्चा की गई जैसे माहवारी क्या है, माहवारी के पूर्व में होने वाले लक्षण,
मासिक धर्म संबंधी विकार, मासिक धर्म विकार के कारण,
माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां,माहवारी स्वच्छता का प्रबंध,सेनेटरी पैड की उपलब्धता पर चर्चा वितरण, सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल एवं इस्तेमाल किए हुए सेनेटरी नैपकिन का डिस्पोज कैसे करें इत्यादि पर चर्चा तथा माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान न रखने के कारण होने वाले संक्रमण पर चर्चा आदि सहित उमंग किशोर स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली परामर्श सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संदीप भिलाला निशा आशा कार्यकर्ता सहित अनेक उपस्थित रहे।
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया*।
Reviewed by dainik madhur india
on
9:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:50 AM
Rating:


No comments: