पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोरी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, गोहन पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई/जालौन। थाना गोहन पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़े हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामान एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मुठभेड़ में बकरी चोरी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, गोहन पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
Reviewed by dainik madhur india
on
7:07 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:07 AM
Rating:

No comments: