रेस्क्यू अभियान चलाकर जरूरतमंदों का कराया गया पुनर्वास
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई, 27 जून। माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में जनपद जालौन में कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे अनाथ, परित्यक्त एवं आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण, नगर निगम, डूडा, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की सात संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशन उरई क्षेत्र में अभियान चलाकर जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों का रेस्क्यू किया। इस दौरान बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा पात्र लोगों को पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई। साथ ही अन्य जरूरतमंदों को पुनर्वास एवं सहायता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
अभियान में चिकित्सा विभाग से डॉ. आनंद वर्मा, श्रम विभाग से सुनील, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना से शकील, डूडा विभाग से अहमद, समाज कल्याण विभाग से देवेंद्र, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से वरिष्ठ सहायक शैलेश गुप्ता, महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी जूली खातून एवं गरिमा पाठक द्विवेदी, बाल कल्याण समिति की सदस्य, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा सिंह, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक रीना यादव, प्रवीणा यादव तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रेस्क्यू अभियान चलाकर जरूरतमंदों का कराया गया पुनर्वास
Reviewed by dainik madhur india
on
7:14 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:14 AM
Rating:

No comments: