रगौली में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम रगौली में आयोजित रात्रि जन चौपाल में उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और एक गरीब परिवार के घर पहुंचकर सहभोज भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
रगौली में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Reviewed by dainik madhur india
on
7:15 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:15 AM
Rating:

No comments: