शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य में शिक्षक करें सहयोग : बीएसए विकास चौधरी

शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य में शिक्षक करें सहयोग : बीएसए विकास चौधरी

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद जालौन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र एवं जिलामंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
इस अवसर पर बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि जनपद में शत-प्रतिशत बच्चों के विद्यालयों में नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा शिक्षकों की समस्याओं का यथोचित एवं समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक महेंद्र सिंह भाटिया, संजय दुबे, अनुराग मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, युद्धवीर कंथारिया, धर्मेंद्र बबेले, लालजी पाठक, अभिषेक निरंजन, महेंद्र वर्मा, विपिन उपाध्याय, केशव द्विवेदी, बृजेंद्र दूरबार, तालिब बेग, राघवेंद्र सिंह, प्रवीण पाठक, अरुण निरंजन, सुनील श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र निरंजन, अमित सिंह सेंगर सहित तीन दर्जन से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, नामांकन अभियान और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य में शिक्षक करें सहयोग : बीएसए विकास चौधरी शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य में शिक्षक करें सहयोग : बीएसए विकास चौधरी Reviewed by dainik madhur india on 7:12 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.