सीएचसी खैराबाद में चालिस टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटलियां

सीएचसी खैराबाद में चालिस टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटलियां

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




सीतापुरटीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार तथा उपचार अवधि के दौरान आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद में पीएसआई इंडिया के सहयोग से चालिस पोषण पोटलियों का वितरण किया गया।
  आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी) डॉ. राहिल फरीद,जिला पी पीएम समन्वयक (डीपी पीएमसी)आशीष कुमार दीक्षित,एसटीएस साकेत मिश्र तथा पीएसआई इंडिया की ओर से प्रतिभा मिश्रा, विवेक कुमार और अरविन्द वर्मा उपस्थित रहे।
  इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपचार का महत्व पूर्ण हिस्सा है। उचित पोषण से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उपचार के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। पोषण पोटलियों के माध्यम से मरीजों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराए जा रहे हैं,जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आने में सहायता मिलेगी।
  कार्यक्रम के दौरान मरीजों को नियमित रूप से दवाएं लेने, पौष्टिक भोजन करने तथा चिकित्सकों के निर्देशानुसार पूरा उपचार लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
  अधिकारियों ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा उपचार के साथ-साथ पोषण सहायता भी अत्यन्त आवश्यक है।
पोषण पोटलियों के वितरण पर लाभार्थी मरीजों ने खुशी जताते हुए इसे उपचार के दौरान मिलने वाली महत्वपूर्ण सहायता बताया।
  कार्यक्रम का उद्देश्य टी बी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग प्रदान करना है।
सीएचसी खैराबाद में चालिस टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटलियां सीएचसी खैराबाद में चालिस टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटलियां Reviewed by dainik madhur india on 10:55 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.