श्रावण मास से पूर्व होगा सूर्य कुंड तीर्थ का सौंदर्यीकरण श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत कृत संकल्पित

श्रावण मास से पूर्व होगा सूर्य कुंड तीर्थ का सौंदर्यीकरण

श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत कृत संकल्पित

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा





सीतापुर आगामी श्रावण मास की तैयारी के मद्देनजर आदर्श नगर पंचायत हरगांव के पौराणिक गौरी शंकर बाबा मंदिर को स्वच्छ सुंदर बनाने के उद्देश्य से एवं आने वाले पवित्र श्रावण मास में श्रृद्धालुओं व कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मन्दिर परिसर में श्रृद्धालुओं को रोकने, बैठने व निःशुल्क भोजन व्यवस्था चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में नगर पंचायत हरगांव सहयोग करेगी। 
 इस आशय की जानकारी देते हुए नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां ने बताया कि  सूर्य कुण्ड तीर्थ के सौंदर्यीकरण में जो कार्य शेष रह गए थे वह भी  सावन मास के पहले  हो जाएंगे सूर्य भगवान की मूर्ति के पीछे पहाड़ बनाने का कार्य शेष है उसे प्रारंभ कराया जा रहा है,साथ ही जनता की मांग एवं जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सूर्य कुण्ड तीर्थ में स्थापित शंकर भगवान की मूर्ति को  बदलवाकर भव्य  दूसरी मूर्ति लगवाने का काम सावन माह प्रारंभ होने से पूर्व करा दिया जायेगा।
  यह भी बताया कि हनुमान जी मंदिर के सामने इंटरलॉक और नाली का निर्माण कार्य कराया जायेगा है  सभी कार्य श्रावण मास शुरू होने के पूर्व  कर लिए जाएंगे।
  उन्होंने नगर वासियों से यह भी अपेक्षा है कि नगर पंचायत को सुझाव दें कि और क्या-क्या सुविधाएं सूर्यकुंड तीर्थ पर दी जा सकती हैं, जिससे तीर्थ की महिमा बढ़ सके।
श्रावण मास से पूर्व होगा सूर्य कुंड तीर्थ का सौंदर्यीकरण श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत कृत संकल्पित श्रावण मास से पूर्व होगा सूर्य कुंड तीर्थ का सौंदर्यीकरण  श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत कृत संकल्पित Reviewed by dainik madhur india on 11:01 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.