श्रीराम मार्केट में अव्यवस्था का आलम, खोदी गई सीसी रोड बनी मुसीबत; *दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान* पीपलरावाँ। नगर परिषद क्षेत्र के श्रीराम मार्केट में नल की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सीसी रोड स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खुदाई के बाद सड़क को दुरुस्त न करने के कारण यहाँ के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। धूल के बाद अब कीचड़ का सामना स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले खुदाई के कारण यहाँ दिनभर धूल उड़ती थी, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था। अब हल्की बारिश के बाद वही खुदाई वाली जगह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। यहाँ से गुजरना तो दूर, दुकानों तक पहुंचना भी दूभर हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सीएमओ का असंवेदनशील बयान जब स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद के सीएमओ समन्दरसिंह चौहान से शिकायत की, तो उनका रवैया बेहद चौंकाने वाला था। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या सुनने के बजाय सीएमओ झिझला गए और बेहद असंवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा, "कितने लोग गिरकर मर गए? मैं उनको (मरने वालों को) देवास दिखा दूंगा।" एक जिम्मेदार अधिकारी के मुंह से इस तरह के शब्दों ने आक्रोश बढ़ा दिया है। दबाव के बाद हरकत में आया प्रशासन मामले के तूल पकड़ने और लोगों के विरोध के बाद नगर परिषद हरकत में आई। आनन-फानन में मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई, जिसके माध्यम से जमा पानी को निकाला गया और नाली की सफाई करवाई गई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल खानापूर्ति है, क्योंकि खोदी गई सड़क को जब तक पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। क्या कहना है जनता का ? स्थानीय रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
श्रीराम मार्केट में अव्यवस्था का आलम, खोदी गई सीसी रोड बनी मुसीबत;
*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
पीपलरावाँ। नगर परिषद क्षेत्र के श्रीराम मार्केट में नल की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सीसी रोड स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खुदाई के बाद सड़क को दुरुस्त न करने के कारण यहाँ के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं।
धूल के बाद अब कीचड़ का सामना
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले खुदाई के कारण यहाँ दिनभर धूल उड़ती थी, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था। अब हल्की बारिश के बाद वही खुदाई वाली जगह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। यहाँ से गुजरना तो दूर, दुकानों तक पहुंचना भी दूभर हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
सीएमओ का असंवेदनशील बयान
जब स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद के सीएमओ समन्दरसिंह चौहान से शिकायत की, तो उनका रवैया बेहद चौंकाने वाला था। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या सुनने के बजाय सीएमओ झिझला गए और बेहद असंवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा, "कितने लोग गिरकर मर गए? मैं उनको (मरने वालों को) देवास दिखा दूंगा।" एक जिम्मेदार अधिकारी के मुंह से इस तरह के शब्दों ने आक्रोश बढ़ा दिया है।
दबाव के बाद हरकत में आया प्रशासन
मामले के तूल पकड़ने और लोगों के विरोध के बाद नगर परिषद हरकत में आई। आनन-फानन में मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई, जिसके माध्यम से जमा पानी को निकाला गया और नाली की सफाई करवाई गई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल खानापूर्ति है, क्योंकि खोदी गई सड़क को जब तक पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
क्या कहना है जनता का ?
स्थानीय रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
श्रीराम मार्केट में अव्यवस्था का आलम, खोदी गई सीसी रोड बनी मुसीबत; *दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान* पीपलरावाँ। नगर परिषद क्षेत्र के श्रीराम मार्केट में नल की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सीसी रोड स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खुदाई के बाद सड़क को दुरुस्त न करने के कारण यहाँ के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। धूल के बाद अब कीचड़ का सामना स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले खुदाई के कारण यहाँ दिनभर धूल उड़ती थी, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था। अब हल्की बारिश के बाद वही खुदाई वाली जगह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। यहाँ से गुजरना तो दूर, दुकानों तक पहुंचना भी दूभर हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सीएमओ का असंवेदनशील बयान जब स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद के सीएमओ समन्दरसिंह चौहान से शिकायत की, तो उनका रवैया बेहद चौंकाने वाला था। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या सुनने के बजाय सीएमओ झिझला गए और बेहद असंवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा, "कितने लोग गिरकर मर गए? मैं उनको (मरने वालों को) देवास दिखा दूंगा।" एक जिम्मेदार अधिकारी के मुंह से इस तरह के शब्दों ने आक्रोश बढ़ा दिया है। दबाव के बाद हरकत में आया प्रशासन मामले के तूल पकड़ने और लोगों के विरोध के बाद नगर परिषद हरकत में आई। आनन-फानन में मौके पर जेसीबी मशीन भेजी गई, जिसके माध्यम से जमा पानी को निकाला गया और नाली की सफाई करवाई गई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल खानापूर्ति है, क्योंकि खोदी गई सड़क को जब तक पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। क्या कहना है जनता का ? स्थानीय रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
Reviewed by dainik madhur india
on
11:12 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:12 AM
Rating:

No comments: