विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा।
विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः स्टेडियम ग्राउंड दतिया से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर पीताम्बरा चौराहा, सिविल लाइन एवं झांसी चुंगी मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिखर ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा ईंधन की बचत भी होती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी
Reviewed by dainik madhur india
on
6:36 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:36 AM
Rating:

No comments: