झांसी चुंगी क्षेत्र में जनसंवाद कर सुनी गई आमजन की समस्याएं

झांसी चुंगी क्षेत्र में जनसंवाद कर सुनी गई आमजन की समस्याएं

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




आज दिनांक 07.06.2026 को एसडीओपी दतिया एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा झांसी चुंगी क्षेत्र में आम नागरिकों, यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।

जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने बताया कि झांसी एवं ग्वालियर मार्ग का प्रमुख यात्री पड़ाव होने के बावजूद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिससे विशेषकर भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों एवं आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही झांसी चुंगी स्थित पार्क की नियमित साफ-सफाई एवं संचालन की आवश्यकता भी बताई गई।

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर पेयजल व्यवस्था का स्थान परिवर्तित कराया गया, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों एवं नागरिकों को सुविधा प्राप्त हो सके।

साथ ही संबंधित विभागों से सार्वजनिक शौचालय, स्थायी पेयजल व्यवस्था तथा पार्क की साफ-सफाई एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया।

"पुलिस एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनसहभागिता के माध्यम से बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।"
झांसी चुंगी क्षेत्र में जनसंवाद कर सुनी गई आमजन की समस्याएं झांसी चुंगी क्षेत्र में जनसंवाद कर सुनी गई आमजन की समस्याएं Reviewed by dainik madhur india on 6:33 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.