इंदरगढ़: कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी अवैध कॉलोनियों पर नहीं लग रही रोक, क्रय-विक्रय और निर्माण जारी*

*इंदरगढ़: कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी अवैध कॉलोनियों पर नहीं लग रही रोक, क्रय-विक्रय और निर्माण जारी*

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया




इंदरगढ़ नगर में भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनियां काटने का सिलसिला जारी है। सड़क, लाइट, पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं और न ही कॉलोनी बनाने की कोई परमिशन ली गई है।

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने 15-20 अवैध कॉलोनियों पर क्रय-विक्रय और निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद भू-माफिया धड़ल्ले से कॉलोनी काट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नगर में कई कॉलोनियां सरकारी भूमि पर बसी हुई हैं। नगर में कई बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शासन-प्रशासन मौन है। माना जा रहा है कि भू-माफियाओं को सत्ताधारी नेताओं और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि अतिक्रमण करने वाले भू-माफिया नेताओं और अधिकारियों को साथ लेकर अतिक्रमण कर रहे हैं।

इंदरगढ़ में जाम की समस्या बढ़ रही है, लेकिन पत्रकारों का ध्यान गरीब फल-सब्जी और चाट बेचने वालों को हटाने पर है। भू-माफियाओं के विरुद्ध कोई बोलने को तैयार नहीं है।
इंदरगढ़: कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी अवैध कॉलोनियों पर नहीं लग रही रोक, क्रय-विक्रय और निर्माण जारी* इंदरगढ़: कलेक्टर के प्रतिबंध के बाद भी अवैध कॉलोनियों पर नहीं लग रही रोक, क्रय-विक्रय और निर्माण जारी* Reviewed by dainik madhur india on 7:06 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.