*संस्कार एकेडमी में फादर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया*
पचोर=नगर स्थित संस्कार एकेडमी पचोर में फादर्स डे का आयोजन बड़े ही उत्साह और भावनात्मक माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में पिता के योगदान, त्याग और मार्गदर्शन के महत्व को उजागर करना था। इस अवसर पर विद्यालय रविंद्र नाथ टैगोर हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवम वन्दना से हुई , इसके बाद बच्चों द्वारा पिताओ के सम्मान मे कई गीत एवम कई नृत्य प्रस्तुत किए गए इस मौके पर बच्चों के साथ पिता ने कई मनोरंजक खेलों में सहभागिता की मनोरंजक खेलों में विजेता उपविजेताओं को विशेष पुरस्कार एवम सभी सहभागिता करने वाले पालकों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपहार दिए गये ।
कुछ छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पिता किस प्रकार उनके आदर्श हैं संस्था के चेयरमैन दीपक गोयल ने सभी पिताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर दिनेश गोयल, पंकज गोयल, विवेक शर्मा, प्राचार्या प्रीति तिवारी एवम बड़ी तादात में बच्चों के पालक उपस्थित रहे। यह आयोजन पचोर क्षेत्र में पारिवारिक मूल्यों और शिक्षक-अभिभावक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर कवलप्रित सिसोदिया, आधार ब्लॉक एचओडी रूबी राजपूत द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने मे संगीत शिक्षक सौरभ शर्मा आर्ट टीचर विशाल सोनी, डांस टीचर कमलकांत अक्सोलिया, खेल शिक्षक हंसराज गुर्जर, अर्जुन यादव, बैंड ट्रेनर रोशन शाह एवम आधार ब्लॉक एवम प्रायमरी के समस्त स्टाफ की महती भूमिका रही l
संस्कार एकेडमी में फादर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया*
Reviewed by dainik madhur india
on
9:54 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:54 AM
Rating:


No comments: