युवाम भारती एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा मनाया योग पर्व

युवाम भारती एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा मनाया योग पर्व 

 

पचौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय ‘बड़ा बगीचा’ में प्रकृति की गोद में सामूहिक योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा आयाम युवाम भारती एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग अभ्यास में हिस्सा लिया। ​योग शिविर में गायत्री परिवार के डॉ. पवार ने योग गुरु की भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री रोडमल ने बताया कि युवाम सेवा भारती द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। जिसमें युवाओं के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए समय समय पर कई प्रकार के शिविरों का वर्षभर आयोजन होता रहता है। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास जी करोड़िया एवं वरिष्ठ व्यवसायी श्री योगेश जी गोयल विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा डॉ. बी.के. अग्रवाल, विकास दीक्षित, सीताराम लहरी, मुकेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, सुदर्शन सोनी, मयंक सक्सेना, अमित बंसल, के.एल. जांगड़े, राजेंद्र कुशवाह, राजेश नरवरिया और विष्णु सेन जैसे प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। ​युवा आयाम युवाम भारती के जिला संयोजक दिलीप कुशवाह एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने कार्यक्रम का संयोजन किया। शिविर के समापन पर सांसद श्री नागर ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, जो मन और शरीर को संतुलित रखता है। उन्होंने सभी से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
     **ब्रह्माकुमारी आश्रम में उत्साह से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस**
ब्रह्माकुमारी आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग शिक्षक सूरजप्रकाश गुप्ता ने उपस्थित जनों को योग का महत्व समझाया। संस्था प्रमुख वैशाली दीदी ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर गिरिराज पाटीदार, बीएल रूहेला, जीवनसिंह राजपूत और अनेक मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
युवाम भारती एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा मनाया योग पर्व युवाम भारती एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा मनाया योग पर्व Reviewed by dainik madhur india on 9:59 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.