बड़ी लापरवाही: देवास जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग, एम्बुलेंस फंसने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बड़ी लापरवाही: देवास जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग, एम्बुलेंस फंसने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
देवास। जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति (जच्चा-बच्चा) विभाग से लेकर सीएमएचओ ऑफिस तक जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। इस पूरे मार्ग पर 'नो पार्किंग' होने के बावजूद लोग धड़ल्ले से सड़क के दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। स्थिति यह है कि स्त्री एवं प्रसूति वार्ड में जाने का यही एकमात्र मुख्य रास्ता है, जो इस अवैध पार्किंग के कारण हर समय जाम की स्थिति में रहता है।
खाली पड़ी है पार्किंग, फिर भी सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जच्चा-बच्चा वार्ड के लिए बकायदा एक बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जो पूरी तरह खाली पड़ी रहती है। इसके बावजूद लोग चंद कदमों की दूरी बचाने के चक्कर में अपने वाहन बीच सड़क और किनारे पर पार्क कर देते हैं, जिससे रास्ता बेहद संकरा हो जाता है।
जिंदगी पर भारी पड़ सकती है यह लापरवाही
संवेदनशील विभाग होने के कारण इस मार्ग से लगातार प्रसूताओं और गंभीर मरीजों को लेकर एम्बुलेंस गुजरती हैं। कई बार देखा गया है कि 'नो पार्किंग' में खड़े वाहनों की वजह से आपातकालीन एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही जाम में फंस जाती है।
बड़ा सवाल: अगर किसी दिन किसी इमरजेंसी मरीज को ले जाते समय एम्बुलेंस जाम में फंसी रही और समय पर इलाज न मिलने से किसी की जान चली गई, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ?
सिविल सर्जन को दो बार शिकायत, फिर भी अधिकारी मौन
इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों द्वारा सिविल सर्जन को मुख्य रूप से दो बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नही�
बड़ी लापरवाही: देवास जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग, एम्बुलेंस फंसने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Reviewed by dainik madhur india
on
11:19 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:19 AM
Rating:

No comments: