सीतापुर ऑटो चालक को करंट लगने से गर्म तेल में गिरा* सीतापुर में कढ़ाई पलटने से गंभीर रूप से झुलसा, हालत गंभीर

*सीतापुर ऑटो चालक को करंट लगने से गर्म तेल में गिरा* सीतापुर में कढ़ाई पलटने से गंभीर रूप से झुलसा, हालत गंभीर

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से झुलस गया। ऑटो को चार्जिंग से हटाने के दौरान करंट लगने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह पास की मिठाई की दुकान में रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई से टकरा गया। हादसे में उबलता तेल उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायलको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मिर्दही टोला निवासी शमीम (50) पेशे से ऑटो चालक हैं। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर वह अपना ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाए हुए थे। कुछ समय बाद जब वह चार्जर निकालने पहुंचे तो अचानक उन्हें करंट का तेज झटका लग गया। करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पास स्थित एक दुकान की ओर जा गिरे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान में गर्म तेल से भरी कढ़ाई रखी हुई थी। शमीम के टकराने से कढ़ाई पलट गई और उसमें भरा गर्म तेल सीधे उनके शरीर पर गिर गया। गर्म तेल गिरते ही वह दर्द से चीखने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे शमीम को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं और उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सीतापुर ऑटो चालक को करंट लगने से गर्म तेल में गिरा* सीतापुर में कढ़ाई पलटने से गंभीर रूप से झुलसा, हालत गंभीर सीतापुर ऑटो चालक को करंट लगने से गर्म तेल में गिरा* सीतापुर में कढ़ाई पलटने से गंभीर रूप से झुलसा, हालत गंभीर Reviewed by dainik madhur india on 10:34 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.