सीतापुर रामकोट में मां ने मोबाइल देखने से रोका, किशोरी फांसी लगाकर की आत्महत्या* सीतापुर में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

*सीतापुर रामकोट में मां ने मोबाइल देखने से रोका, किशोरी फांसी लगाकर की आत्महत्या* 

सीतापुर में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मोबाइल फोन देखने से मना किए जाने और डांट पड़ने के बाद बच्ची ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रामकोट थाना क्षेत्र के मैनासी सरैया गांव की है।
मैनासी सरैया गांव निवासी अमित मिश्रा की पुत्री पूर्वी मिश्रा मोबाइल फोन का काफी उपयोग करती थी। परिजनों के मुताबिक, इसी बात को लेकर सोमवार सुबह उसकी मां ने उसे मोबाइल देखने से मना किया और डांट दिया था।
बताया जाता है कि मां की बात से नाराज होकर पूर्वी अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब परिवार के लोगों ने उसे आवाज लगाई और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्हें चिंता हुई।
परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो पूर्वी दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गए। आनन-फानन में बच्ची को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
परिवार के अनुसार, अमित मिश्रा के दो बच्चे थे, जिनमें पूर्वी बड़ी थी। अब परिवार में उसका 11 वर्षीय भाई आकाश मिश्रा है। पूर्वी की अचानक हुई मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर रामकोट में मां ने मोबाइल देखने से रोका, किशोरी फांसी लगाकर की आत्महत्या* सीतापुर में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी सीतापुर रामकोट में मां ने मोबाइल देखने से रोका, किशोरी फांसी लगाकर की आत्महत्या*   सीतापुर में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Reviewed by dainik madhur india on 7:01 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.