थाना दिवस में डीएम-एसपी ने शिकायतकर्ताओं से लिया सीधा फीडबैक, बोले- समाधान की गुणवत्ता ही प्रशासन की असली कसौटी
थाना दिवस में डीएम-एसपी ने शिकायतकर्ताओं से लिया सीधा फीडबैक, बोले- समाधान की गुणवत्ता ही प्रशासन की असली कसौटी
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई/जालौन। थाना कोटरा में आयोजित संपूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केवल नई शिकायतें ही नहीं सुनीं, बल्कि पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी सीधे शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर बातचीत कर समीक्षा की। इस दौरान 10 शिकायतकर्ताओं से रैंडम फीडबैक लिया गया, जिसमें सभी ने प्रशासन की कार्यवाही पर संतोष जताया।
जिलाधिकारी ने ऐंधा निवासी ममता देवी और विनोरा निवासी कमलेश से बातचीत कर शिकायतों के समाधान की पुष्टि की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मुगलानाघाट निवासी बृजमोहन से फोन पर बात कर यह भी सुनिश्चित किया कि संतुष्टि किसी दबाव में व्यक्त नहीं की गई है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष कार्रवाई पर संतोष जताया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि हर फरियादी को न्याय और संतुष्टि दिलाना है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संवेदनशील व्यवहार, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएचओ विमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
थाना दिवस में डीएम-एसपी ने शिकायतकर्ताओं से लिया सीधा फीडबैक, बोले- समाधान की गुणवत्ता ही प्रशासन की असली कसौटी
Reviewed by dainik madhur india
on
6:14 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:14 AM
Rating:

No comments: