तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम मुस्तरा पचयात में राजस्व शिविर आयोजित
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
भाण्डेर। शासन के निर्देशानुसार संचालित "तहसील न्यायालय आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत तहसीलदार श्री सुनील भदौरिया द्वारा ग्राम मुस्तरा पचयात में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न राजस्व सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान 3 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया,3 बटवारा, 1 सीमांकन 2रजिस्टी 50फार्मर आईडी इसके अतिरिक्त सीमांकन संबंधी आवेदन प्राप्त किए गए, तथा संबंधी प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर में राजस्व निरीक्षक, तहसील रीडर, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया। गांव स्तर पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं संतोष देखा गया तथा उन्होंने अभियान की सराहना की।
तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम मुस्तरा पचयात में राजस्व शिविर आयोजित
Reviewed by dainik madhur india
on
6:11 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:11 AM
Rating:

No comments: