सीतापुर संदना में गर्भवती प्रेमिका का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल* कस्टडी से भागते समय पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली
*सीतापुर संदना में गर्भवती प्रेमिका का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल* कस्टडी से भागते समय पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में गर्भवती प्रेमिका की लखनऊ में हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संदना पुलिस और मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर घटना से जुड़े साक्ष्यों की बरामदगी के लिए आरोपी को साथ लेकर टीम ग्राम रामपुर मढ़िया के पास पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दीहै। पुलिस के मुताबिक थाना संदना में दर्ज मुकदमा संख्या 136/26 धारा 87 बीएनएस के नामजद आरोपी विशाल पाल पुत्र भन्नू पाल निवासी ग्राम सरैंया से शनिवार को पूछताछ की जा रही थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी प्रेमिका मानसी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था तथा युवती करीब तीन माह की गर्भवती थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 मई 2026 को वह मानसी को मोटरसाइकिल से सिधौली से लेकर लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र स्थित किसान पथ के पास एक सुनसान स्थान पर गया था।वहां शादी और साथ रहने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव के गले पर सीमेंट का पिलर रख दिया और मौके से फरार हो गया।
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त न पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त को गोली लगी है। अभियुक्त का इलाज अस्पताल के चल रहा है।
सीतापुर संदना में गर्भवती प्रेमिका का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल* कस्टडी से भागते समय पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली
Reviewed by dainik madhur india
on
7:25 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:25 AM
Rating:

No comments: