सीतापुर बिसवां नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर बेरहमी से पीटा सीतापुर में दोस्त के बेटे ने की वारदात, लखनऊ रेफर, भाई-भतीजा हिरासत में
सीतापुर बिसवां नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर बेरहमी से पीटा
सीतापुर में दोस्त के बेटे ने की वारदात, लखनऊ रेफर, भाई-भतीजा हिरासत में
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी दोस्त ने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने ही मित्र की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। दुष्कर्म की कोशिश में असफल रहने पर आरोपी ने मासूम बच्चीको बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में आरोपी नीलू पुत्र साबित देर रात तक पीड़िता के पिता के साथ बैठकर शराब पी रहा था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, इसलिए परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। शराब पीने के बाद जब घर के लोग सो गए, तभी देर रात नाबालिग बच्ची घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली। घात लगाए बैठे आरोपी नीलू ने उसे अकेले देख दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।जब मासूम ने आरोपी की इस घिनौनी करतूत का विरोध किया, तो दुष्कर्म में असफल होने पर बौखलाए नीलू ने पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़े, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुँचे परिजनों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में पाया।
परिजन पुलिस को सूचना देकर आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुँचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की हालत बेहद नाजुक और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीलू के भाई और भतीजे को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी आलोक सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्दही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लड़की की हालत स्थिर है।
सीतापुर बिसवां नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर बेरहमी से पीटा सीतापुर में दोस्त के बेटे ने की वारदात, लखनऊ रेफर, भाई-भतीजा हिरासत में
Reviewed by dainik madhur india
on
8:17 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:17 AM
Rating:


No comments: