मृदु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ गंगा घाट ऋषिकेश का कवि सम्मेलन

मृदु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ गंगा घाट ऋषिकेश का कवि सम्मेलन 

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




सीतापुरराष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में उत्तराखंड ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन स्थित गंगा घाट पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  यह कवि सम्मेलन राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से पधारे साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।उन्होंने अपने अध्यक्षीय काव्यपाठ में परमार्थ निकेतन के पीठाधीश्वर एवं कवि संगम के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी चिदानंद सरस्वती को समर्पित मुक्तक पढ़ कर जमकर तालियां बटोरीं।
 शून्य से मन अनंत होता है,जब विकारों का अंत होता है,कई जन्मों के पुण्य फलते हैं,तब कहीं कोई संत होता है।मृदु ने गंगा नदी एवं उसके घाटों की तुलना धर्म और मत पंथ संप्रदाय से करते हुए कहा गंगा नदी धर्म है इसके घाट अनेकों पंथ हैं।घाट घाट पर अलग अलग जल भरे हजारों ग्रंथ हैं।ग्रंथ पंथ कोई अपना लो किसी घाट पर स्नान करो।लेकिन इतना ध्यान रहे मत गंगा का अपमान करो।
  इसके अतिरिक्त बाराबंकी से पधारे शिव कुमार व्यास की रचना सरदार पटेल का पत्र बहुत सराही गई।  नोयेडा से पधारीं ओज की कवयित्री प्रियंका राय की नारी शक्ति की समर्पित रचना को जबर दस्त तालियां मिलीं तो दिल्ली से आये पी के राय द्वारा प्रस्तुत रचना "अम्मा" सुनकर श्रोताओं की आंखें भर आईं। आगरा की रुचि चतुर्वेदी के ब्रजभाषा के छंदों व गीतों ने समां बांधा।
  इटावा से पधारे युवा कवि रोहित चौधरी की ओजस्वी रचनाएं सुन कर सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए।
  कवि सम्मेलन का सफल संचालन हरियाणा से आये संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अशोक बत्रा ने किया। पूरे कार्यक्रम में कवि संगम के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी व राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी चिदानंद सरस्वती ने श्रोताओं के मध्य उपस्थित रहकर सभी का काव्य पाठ पूरे मनोयोग से सुना व सराहा।
  कवि सम्मेलन के अन्त में पूज्य स्वामी जी ने सभी कवियों को रुद्राक्ष की माला भेंटकर आशीर्वाद दिया।गंगा आरती के पश्चात आयोजित इस कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करने वाले कवियों के अतिरिक्त गीतकार संजय सांवरा बाराबंकी, केवल कृष्ण,जम्मू ,कवि संगम के राष्ट्रीय महा मंत्री महेश शर्मा छत्तीस गढ़,प्रभाकर जी पटना प्रबल राणा हरियाणा, रसिक गुप्ता दिल्ली व रोशन कंसल दिल्ली की उपस्थिति उल्लेखनीय है।इसके साथ ही परमार्थ निकेतन के सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्य योजना बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी दो-तीन -चार अक्टूबर को ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधि वेशन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
मृदु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ गंगा घाट ऋषिकेश का कवि सम्मेलन मृदु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ गंगा घाट ऋषिकेश का कवि सम्मेलन Reviewed by dainik madhur india on 7:18 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.