शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया*

*शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया* 

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक सपना शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहनों को मार्ग से हटवाया गया। साथ ही सड़क एवं मार्ग पर अतिक्रमण कर यातायात प्रभावित करने वाले व्यापारियों का सामान हटवाकर उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
        इसके अतिरिक्त वन-वे मार्गों पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 08 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क पर अवरोध उत्पन्न न करने संबंधी समझाइश दी गई।

दतिया पुलिस द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया* शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया* Reviewed by dainik madhur india on 7:55 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.