विप्र फाउंडेशन दतिया ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन*।। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष तिवारी की विशेष उपस्थिति रही*।
*विप्र फाउंडेशन दतिया ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन*।।
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष तिवारी की विशेष उपस्थिति रही*।
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
समारोह में ब्राह्मण समाज के 104 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान निधि, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित बांके बिहारी शर्मा द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन पूर्व प्राचार्य पंडित अशोक शुक्ला ने अपने प्रभावशाली एवं ओजस्वी अंदाज में किया।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है तथा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कालका प्रसाद दुबे, सवर्ण आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष विकास दुबे, हिन्दू धर्म गुरु 108 रामदूत जी महाराज सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संत शिरोमणि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनिरुद्धवन जी महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार, शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसके संस्कारित एवं शिक्षित युवा होते हैं तथा प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।
वहीं विशिष्ट अतिथि आशुतोष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की उन्नति का सबसे बड़ा आधार शिक्षा एवं संस्कार हैं। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सम्मानित हो रहे छात्र-छात्राएं भविष्य में समाज, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विप्र फाउंडेशन दतिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायी पहल से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
विप्र फाउंडेशन दतिया ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन*।। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष तिवारी की विशेष उपस्थिति रही*।
Reviewed by dainik madhur india
on
6:08 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:08 AM
Rating:

No comments: