*ई राघवेन्द्र राव की 83 वीं पुण्य तिथी में सेनानी परिवार ने किया स्मरण* *4 अगस्त को निशुल्क स्वास्थ शिविर* *सेनानियों की पुण्यतिथी,जयंती मना उत्तराधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि*
*ई राघवेन्द्र राव की 83 वीं पुण्य तिथी में सेनानी परिवार ने किया स्मरण*
*4 अगस्त को निशुल्क स्वास्थ शिविर*
*सेनानियों की पुण्यतिथी,जयंती मना उत्तराधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि*
बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा नगर के माह मई एवं जून में जयंती एवं पुण्य तिथी वाले राष्ट्रीय जन चेतना के संवाहन श्रद्धेय स्व ई राघवेन्द्र राव(बैरिस्टर)सेनानी स्व. मुरलीधर मिश्रा,स्व. चिंतामणि ओत्तलवार,स्व. राम चरण साहू एवं स्व.श्यामानंद वर्मा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि भारत को भारत गढ़ने वाले अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की गाथा वर्तमान पीढ़ी को स्मरण कराने की ज़रूरत है । कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम कार्यक्रम के तहत नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य आज अभा स्वतंत्रता संग्राम
उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेंद्र रघुवंशी जी,छग प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार नगर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जनचेतना के संवाहक बैरिस्टर ई राघवेन्द्र राव प्रथम म्यूनिस्पल अध्यक्ष,पूर्व शिक्षा मंत्री,केयर टेकर मुख्यमंत्री,गवर्नर,वायसराय की कार्यकारिणी परिषद के मेम्बर,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं मुरलीधर मिश्र विधायक,राष्ट्रीय ध्वजारोहण सत्याग्रही,भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानी स्व.चिंतामन राव ओत्तलवार नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष क़ानूनी सलाहकार महान विनोबा भावे सेनानी राम चरण साहू एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामानंद वर्मा इन पाँचों महापुरुषों की जयंती,पुण्यतिथी पर उनके त्याग बलिदान को स्मरण कर किया गया
यह आयोजन स्थानीय गोड़पारा स्थित ई रमेंद्र राव बाबा श्रीमती वाणी राव(पूर्व महापौर)जी के निवास में आयोजित किया गया उन्होंने बतलाया कि उपस्थित सभी साथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण,उत्तराधिकारी परिवार जनो को अन्य राज्यों में प्राप्त सुविधाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य के लिये चर्चा विचार विमर्श किया गया नगर विधायक अमर अग्रवाल के प्रयास से घोषणा पत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मरण में सेवा सदन एवं पुराने बस स्टेंड से शिव टाकीज रोड में नव निर्मित गार्डन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन लेख एवं नाम पट्टिका की सभी उत्तराधिकारियों ने हर्ष ध्वनि से व्यक्त किया साथ ही उद्यान में नाम पट्टिका में उखड़ रही शिला लेख को स्टोन में अंकित करने की माँग की उन्होंने बतलाया बैठक का यह क्रम प्रतिमाह सेनानियों के निवास में चलता रहेगा सभी साथियों ने एक स्वर से राष्ट्रनिर्माण एवं चरित्रनिर्माण,जन सेवा वृक्षारोपण,शिक्षा क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने एवं 4 अगस्त को स्व ई राघवेंद्र राव जी की 137 जयंती पर कार्य योजना बनाकर विशाल निशुक्ल स्वास्थ शिविर आयोजित करने विस्तार से चर्चा की*
*इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये संरक्षक बाबा ई रमेंद्रराव,ज़िला अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे,कोषाध्यक्ष इंदर टहलियानी,सचिव सोनम साहू,संरक्षक अशोक रज्जन वर्मा,अनिल तिवारी,वाणी राव,डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ शिवनाथ श्रीवास ने विस्तार से सेनानियों की स्मृति पर चर्चा की*
*सर्व प्रथम ठीक 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज वंदन सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई*
*बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य सर्व श्री डॉ शकुंतला जितपुरे,ई रमेंद्र बाबा राव,श्रीमती वाणी राव,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी
,इंदर टहलियानी,अनिल तिवारी,,अशोक रंजन वर्मा,रमाकान्त शुक्ला,डॉ शिवनाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास,के के वर्मा,दिव्य प्रकाश दुबे,संतोष पिपलवा,श्रीमती कुमुद वर्मा,श्रीमती किरण शुक्ला,श्रीमती श्वेता पांडेय,आशीष खंडेलवाल,श्याम सुंदर पिपलवा.ध्रुव कुमार भाँगे,आर के जैन,जया जैन.अरविंद भोंसले,अशोक कुमार तिवारी,सुनीता साहू,श्रवण साहू,शहज़ाद,राम नारायण पटेल,किशन यादव सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं आभार बाबा ई रमेंद्र राव ने व्यक्त किया । जल पान उपरांत सभा विसर्जित हुई अब अगली बैठक 5 जुलाई को सेनानी परिवार डॉ शकुंतला जितपुरे जी के निवास में होगी*
*ई राघवेन्द्र राव की 83 वीं पुण्य तिथी में सेनानी परिवार ने किया स्मरण* *4 अगस्त को निशुल्क स्वास्थ शिविर* *सेनानियों की पुण्यतिथी,जयंती मना उत्तराधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि*
Reviewed by dainik madhur india
on
2:49 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
2:49 AM
Rating:





No comments: