भीषण गर्मी में राहत: युवा बुन्देलखण्ड संगठन ने किया शरबत वितरण
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
एट में मंगलवार को सामाजिक संस्था युवा बुन्देलखण्ड संगठन द्वारा मंडी गेट क्षेत्र में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर में राहगीरों, यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का लाभ लिया। संगठन के युवाओं ने पूरे उत्साह और सेवा भाव से लोगों की मदद की, जिससे माहौल में सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा का संदेश प्रसारित हुआ।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में यह पहल जरूरतमंदों के लिए काफी सहायक साबित होती है।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों ने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को जनहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर दादा अकोढ़ी, दिलीप परिहार, नीरज गुप्ता, अमन, रामजी समाधिया एवं बब्बू सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी में राहत: युवा बुन्देलखण्ड संगठन ने किया शरबत वितरण
Reviewed by dainik madhur india
on
5:27 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:27 AM
Rating:

No comments: