कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 125 से अधिक आवेदकों की समस्याएं।
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया 02 जून 2026/ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 125 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान रामकुमार अहिरवार पुत्र श्री खच्चूराम अहिरवार निवासी ग्राम पलोथर तहसील दतिया ने आवेदन दिया कि प्रार्थी को वर्ष 2002 में स्वीकृत पट्टा है जिस पर वह खेती करता है। प्रार्थी बीमारी के कारण उक्त पट्टे को बेचना चाहता है। कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र तहसीलदार दतिया को सौंपते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए। कृपाराम अहिरवार नगर पालिका परिषद दतिया संलग्नीकरण - टूडा दतिया ने माह दिसम्बर एवं जनवरी 2026 की वेतन का भुगतान करने संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा नगर पालिका सीएमओ को तत्काल वेतन का आहरण कराने संबंधी निर्देश दिए। अखलेश ग्राम उड़ी तहसील भाण्ड़ेर ने भूमि का पट्टा दिलाये जाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर श्री वानखड़े ने तहसीलदार भाण्ड़ेर को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विष्णु महेश रावत पुत्र श्री बुधसिंह रावत निवासी सिलोरी तहसील इन्दरगढ़ ने माँ गजानन भारत गैस ग्रामीण वितरण केन्द्र संचालक द्वारा गैस सिलेण्ड़र के अधिक पैसे लेने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए डीएसओ दतिया को त्वरित कार्यवाही कर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 125 से अधिक आवेदकों की समस्याएं।
Reviewed by dainik madhur india
on
5:34 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:34 AM
Rating:


No comments: