पीपलरावां: पुलिस ने नुक्कड़ कार्यक्रम कर लोगों को सिखाए सायबर सुरक्षा के गुर, 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान की शुरुआत
पीपलरावां: पुलिस ने नुक्कड़ कार्यक्रम कर लोगों को सिखाए सायबर सुरक्षा के गुर, 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान की शुरुआत
*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
पीपलरावां। डिजिटल युग मे ऑनलाइन ठगी और सायबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पीपलरावां पुलिस द्वारा इन दिनों विशेष सायबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी (टीआई) निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड पर एक नुक्कड़ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीआई गौतम ने नागरिकों को 'सेफ क्लिक 2.0' के बारे में विस्तार से जानकारी दी और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके समझाए।
हर तरह के सायबर क्राइम से बचने के बताए तरीके
थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आजकल होने वाले विभिन्न प्रकार के सायबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर प्रकाश डाला:
वित्तीय धोखाधड़ी और ओटीपी फ्रॉड: किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP), बैंक डिटेल या सीवीवी (CVV) नंबर न बताएं।
डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन: आजकल डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट करने या वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) करने के मामले बढ़ रहे हैं, इनसे डरें नहीं बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जॉब और लोन फ्रॉड: घर बैठे मोटी कमाई या बिना कागजी कार्रवाई के तुरंत लोन देने वाले फर्जी ऐप्स और विज्ञापनों के झांसे में न आएं।
डेटा चोरी और हैकिंग: मैलवेयर व रैंसमवेयर जैसे खतरनाक वायरस से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
पासवर्ड को लेकर दी विशेष समझाइश
टीआई गौतम ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपने बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स (जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम) के पासवर्ड हमेशा स्ट्रॉन्ग (मजबूत) रखें। पासवर्ड में नाम या मो�
पीपलरावां: पुलिस ने नुक्कड़ कार्यक्रम कर लोगों को सिखाए सायबर सुरक्षा के गुर, 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान की शुरुआत
Reviewed by dainik madhur india
on
7:06 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:06 AM
Rating:

No comments: