बी.वी. श्रीनिवास बने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष; अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल में हर्ष की लहर, दीं बधाइयाँ दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
बी.वी. श्रीनिवास बने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष; अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल में हर्ष की लहर, दीं बधाइयाँ
दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
अनूपपुर।युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय मुख्य संगठक (अध्यक्ष) नियुक्त किए जाने पर अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। इस गरिमामयी नियुक्ति पर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की है।बधाई देने वाले मुख्य पदाधिकारियों में शामिल हैं:डॉ. एहसान अली अंसारी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस सेवादल, अनूपपुर) मो. सफीर मंसूरी (अध्यक्ष, यंग ब्रिगेड)संध्या वर्मा (संभागीय प्रभारी, महिला सेवादल)इसके साथ ही सेवादल के तमाम वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए संयुक्त रूप से बधाई दी, जिनमें मुख्य रूप से: श्री राम सजीवन गौतम, प्रदीप मिश्रा, संतोष कुमार राठौर, कोमल सिंह, मो. इमरान अंसारी, रवीन्द्र सुरवाड़िया, पुरुषोत्तम कनौजिया, वसीम खान, रूपेश चन्द्रा, जगदीश सिंह, मोहन सिंह, गंगा उइके, नरेन्द्र सिंह, जमुना कोल, सम्पत लाल, प्रसादी सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण मिश्रा, मनोहर जायसवाल एवं दिनेश अहिरवार आदि शामिल हैं।
संगठन में नई क्रांति की उम्मीद:
सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री बी.वी. श्रीनिवास जी के ऊर्जावान और कुशल नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल पूरे देश में एक नई क्रांति के साथ उभरेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर एक नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
बी.वी. श्रीनिवास बने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष; अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल में हर्ष की लहर, दीं बधाइयाँ दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
Reviewed by dainik madhur india
on
11:43 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:43 AM
Rating:

No comments: