लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई, जालौन। जिला पंचायत परिसर में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित जनों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सादगी और सुशासन की अद्वितीय मिसाल थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण तथा धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लोकमाता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पाल बघेल महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पाल फौजी, जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल, जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, आनंद पटेल, प्रलुव्य निरंजन, प्रशांत द्विवेदी, दिनेश यादव, श्रीकांत पाल, वंदना द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, कल्लू पाल और रवि वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण Reviewed by dainik madhur india on 11:16 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.