जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई, 31 मई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, रसोईघर, अस्पताल कक्ष, सुरक्षा चौकियों तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की विस्तार से जांच की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित बनी रहे और बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि कारागार की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गेट चेकिंग को और सख्त करने, मुलाकात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा सुरक्षा कर्मियों को पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव राज, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, जेल अधीक्षक नीरज देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कारागार स्टाफ मौजूद
जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश Reviewed by dainik madhur india on 11:18 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.