पुलिस अधीक्षक जालौन ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को फिटनेस का दिया मंत्र

पुलिस अधीक्षक जालौन ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को फिटनेस का दिया मंत्र

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी



 
उरई। पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन ने परेड की सलामी ली तथा पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। उन्होंने कहा कि फिट पुलिसकर्मी ही बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।
परेड के बाद एसपी ने कैंटीन, यूपी-112, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरक एवं मेस सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। इसके बाद अर्दली रूम कर पुलिसकर्मियों के कार्य, व्यवहार और अनुशासन की समीक्षा की गई।
एसपी ने कहा कि पुलिस बल की चौकसी, फिटनेस और अनुशासन ही कानून-व्यवस्था की मजबूत नींव हैं और सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक जालौन ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को फिटनेस का दिया मंत्र पुलिस अधीक्षक जालौन ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को फिटनेस का दिया मंत्र Reviewed by dainik madhur india on 9:40 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.