राशन दुकान का ताला तुड़वाने और पीडीएस मशीन में गड़बड़ी के आरोपों में घिरे खाद्य आपूर्ति अधिकारी
दैनिक मधुर इंडिया
मोनू शर्मा
दतिया जिले के भाण्डेर में कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी पंकज करौरिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। रानी लक्ष्मीबाई स्व सहायता समूह मुस्तरा की अध्यक्ष संगीता राजपूत ने आरोप लगाया कि बिना किसी वैधानिक आदेश के उनकी राशन दुकान का ताला तुड़वाया गया। आरोप है कि सरजू राजपूत, अमित राजपूत और अजय राजपूत ने ताला तोड़ा तथा अभद्रता की।
पीड़िता का कहना है कि उक्त लोगों ने बताया कि यह कार्रवाई पंकज करौरिया के निर्देश पर की गई। पंकज करौरिया पूर्व में टीकमगढ़ जिले में लोकायुक्त कार्रवाई में रिश्वत मामले में पकड़े जा चुके हैं और जांच अभी भी जारी बताई जा रही है।
मामले में यह आरोप भी लगाए गए हैं कि भाण्डेर एसडीएम की अनुमति के बिना पीडीएस मशीन पर दूसरे सेल्समैन का नाम चढ़ाया गया। सूत्रों के अनुसार यह काम कथित रूप से पैसों के लेनदेन के बाद किया गया। वहीं थाने भेजे गए दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कराने की बात भी सामने आई है।
अब क्षेत्रीय लोगों की नजर दतिया कलेक्टर की कार्रवाई पर टिकी हुई है। नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राशन दुकान का ताला तुड़वाने और पीडीएस मशीन में गड़बड़ी के आरोपों में घिरे खाद्य आपूर्ति अधिकारी
Reviewed by dainik madhur india
on
9:38 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:38 PM
Rating:

No comments: