*उरई-एट टोल के पास चलती ब्रेजा में लगी आग, बाल-बाल बची तीन वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की जान*
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई (जालौन)।उरई-एट टोल प्लाजा के पास गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लगने से हाईवे पर हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई और एक के बाद एक चार तेज धमाकों के साथ टायर फटने लगे। घटना से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी ब्रेजा कार (यूपी 93 बीसी 8325) में दयानंद वैदिक कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नमो नारायण, पत्रकार प्रभात दुबे समेत चार लोग सवार थे। कार में करीब तीन वर्षीय बच्ची नव्या भी मौजूद थी। सभी लोग उरई से झांसी की ओर जा रहे थे।बताया जा रहा है कि रिलायंस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के कुछ किलोमीटर बाद अचानक कार से धुआं उठने लगा। चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार सवार लोग किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद कार के टायर तेज धमाकों के साथ फटने लगे और आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं।घटना की सूचना मिलते ही एट थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
*उरई-एट टोल के पास चलती ब्रेजा में लगी आग, बाल-बाल बची तीन वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की जान*
Reviewed by dainik madhur india
on
6:33 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:33 AM
Rating:

No comments: