फैमिली आईडी में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

फैमिली आईडी में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सीएम डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। फैमिली आईडी में धीमी प्रगति मिलने पर कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा में कृषि, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, श्रम, बेसिक शिक्षा समेत कई विभागों में हजारों फैमिली आईडी लंबित पाई गईं। डीएम ने सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्य घर योजना व दिव्यांगजन पेंशन में खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई गई, जबकि कुछ का वेतन भी रोका गया।
कन्या सुमंगला समेत अन्य योजनाओं में लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने चेतावनी दी कि योजनाओं में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी।
फैमिली आईडी में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश फैमिली आईडी में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश Reviewed by dainik madhur india on 11:49 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.