सीतापुर तालगांव में हाईटेंशन तार से महिला की मौत

सीतापुर तालगांव में हाईटेंशन तार से महिला की मौत

जिला क्राइम रिपोर्टर 
दैनिक मधुर इंडिया 
सी के जैन 




हादसे के बाद बिजली विभाग ने बदले जर्जर तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के उलकापुर गांव में गुरुवार सुबह 70 वर्षीय महिला की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, उलकापुर मजरा मिर्किलीपुर गांव निवासी रामप्यारी (लगभग 70 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में उपखंड लहरपुर के शेरपुर फीडर से संचालित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरा हुआ था। महिला इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली तारों की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विद्युत विभाग के एसडीओ अचल मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जर्जर तार बदलवाने का आश्वासनदिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया। विभाग ने तत्काल प्रभाव से जर्जर तार बदल दिए हैं।
सीतापुर तालगांव में हाईटेंशन तार से महिला की मौत सीतापुर तालगांव में हाईटेंशन तार से महिला की मौत Reviewed by dainik madhur india on 3:17 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.