जिला कारागार उरई में शुरू हुई बेकरी यूनिट, बंदियों को मिलेगा प्रशिक्षण

जिला कारागार उरई में शुरू हुई बेकरी यूनिट, बंदियों को मिलेगा प्रशिक्षण

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ



 
उरई, 14 मई। जिला कारागार उरई में बंदियों के पुनर्वास और कौशल विकास की दिशा में नई पहल करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बेकरी कक्ष एवं अत्याधुनिक बेकरी मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मशीन से तैयार उत्पादों का उपयोग बंदियों के भोजन में किया जाए तथा भविष्य में पुलिस लाइन और अन्य सरकारी संस्थानों में भी इनकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और आत्मनिर्भरता का केंद्र होना चाहिए। बंदियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने की नई दिशा मिलेगी।
जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि नई मशीन के माध्यम से कारागार में ब्रेड, बिस्किट और अन्य बेकरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कारागार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने कारागार परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान जेलर प्रदीप कुमार, डॉ. राहुल बर्मन, अमर सिंह, संगेष कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कारागार उरई में शुरू हुई बेकरी यूनिट, बंदियों को मिलेगा प्रशिक्षण जिला कारागार उरई में शुरू हुई बेकरी यूनिट, बंदियों को मिलेगा प्रशिक्षण Reviewed by dainik madhur india on 6:42 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.