सेवढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार सहित निगरानी बदमाश को पकड़ा
दैनिक मधुर इंडिया मोनू मुरिया जिला दतिया
दतिया। थाना सेवढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी सेवढ़ा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र का एक बदमाश अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी महेश पुत्र महावीर यादव, निवासी सेवढ़ा के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
थाना सेवढ़ा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील बनौरिया, प्रधान आरक्षक अखिलेश सैंथिया, आरक्षक शैलेन्द्र, आशीष यादव, विकास तोमर और अमित की सराहनीय भूमिका रही।
सेवढ़ा पुलिस ने अवैध हथियार सहित निगरानी बदमाश को पकड़ा
Reviewed by dainik madhur india
on
6:38 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:38 AM
Rating:

No comments: