टीजीटी परीक्षा 2026: प्रशासन अलर्ट, नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम

टीजीटी परीक्षा 2026: प्रशासन अलर्ट, नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ 




उरई। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 03 और 04 जून 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक होगी। जनपद में कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, श्री गांधी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज उरई शामिल हैं।
परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या भी बड़ी है। 03 जून को पहली पाली में 2692 और दूसरी पाली में 2127 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं 04 जून को पहली पाली में 2263 और दूसरी पाली में 2170 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार कुल 9252 अभ्यर्थी चार पालियों में परीक्षा में शामिल होंगे।
नकल पर सख्ती के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर 07 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी करेंगे। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी निरीक्षक, कर्मचारी या स्टाफ द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक मौजूद रहे।
टीजीटी परीक्षा 2026: प्रशासन अलर्ट, नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम टीजीटी परीक्षा 2026: प्रशासन अलर्ट, नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम Reviewed by dainik madhur india on 4:08 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.