अनूपपुर शहर में पुलिस के सामने भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सरेराह मौजूदगी में महिला के साथ कि मारपीट छेड़छाड़ पुलिस ने 4 विभिन्न धाराओं के तहत अपराध किया पंजीबद्ध दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।

अनूपपुर शहर में पुलिस के सामने भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सरेराह मौजूदगी में महिला के साथ कि मारपीट छेड़छाड़

पुलिस ने 4 विभिन्न धाराओं के तहत अपराध किया पंजीबद्ध

दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा।


अनूपपुर। मुख्यालय लगातार इन दिनों शराबियों एवं गजेडियो   नशेड़ियों का दंश झेल रहा है यहां पर आये दिन नशे के हालत में कोई न कोई नेता नपाड़ी अपनी धमकी घुड़की लोगो को देते दिखाई देते है शहर में चैन अमन बड़ी मुश्किल हो चुका है यहां कानून को खिलवाड़ समझकर लोग अपराध कारित करने में आमादा हो चुके है।

एक ताजा मामला कल शाम दिनांक 10/4/2026 तकरीबन 7 बजकर 25 मिनट का है जो वारदात मून लाइट होटल संचालक दीपक पटेल एवं उनकी पत्नी पिंकी पटेल के साथ घटी बताया जा रहा है कि अनूपपुर निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला और उसके मामा देवानन्द शुक्ला के द्वारा होटल संचालक दीपक पटेल एवं पिंकी पटेल से मारपीट की गई पहले शराब के नशे में निरंजन शुक्ला होटल के सामने खड़ी वाहन को नियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए तोड़फोड़ किया इसके बावजूद लोगों ने जब कहा कि भाई ऐसे क्यों गाड़ी चलाते हो तो उसने कहा कि मैं यहां का नेता हूं और यहां हमारी हुकूमत चलती है इतने में ही निरंजन शुक्ला ने देवानंद शुक्ला अपने मामा को फोन करके बुलाया की मामा यहां पर लोग मुझसे विवाद कर रहे हैं तभी देवानंद शुक्ला वहां पर आकर निरंजन शुक्ला के साथ मिलकर बोले और गाड़ी तोड़ेंगे कौन बोलेगा और अचानक से मारपीट करना शुरू कर दिया होटल में मूनलाइट होटल संचालक पिंकी पटेल के पति दीपक पटेल थे जिनके साथ निरंजन शुक्ला मारपीट करने लगा क्योंकि उनका साफ कहना था कि मेरे गाड़ी को अपने तोड़ दिया है हम लोग बड़ी मेहनत से पैसा कमा कर गाड़ी खरीदे हैं निरंजन शुक्ला और देवानंद शुक्ला लगातार मारपीट शुरू करते रहे तभी मौके पर ही आकर पिंकी पटेल ने बीच बचाव किया जहां पर पिंकी पटेल के साथ निरंजन शुक्ला और देवानंद शुक्ला ने मारपीट करते हुए एक महिला के शरीर को बुरी नियत से टच करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया एक महिला के साथ इस तरह से जो कृत्य किया गया बात तो तब और भी ज्यादा गंभीर हो गई जब 112 पुलिस के सामने निरंजन शुक्ला एवं उनके लोगों ने एक महिला के साथ इस तरह से घटना को अंजाम दिया जो किया है पूरा मामला पूरे जिले को शर्मसार कर देने वाला है। जहां एक और भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वही यहां इनके भाजपा के नेता ही महिलाओं की इज्जत उतारने में आमादा हो चुके हैं जिले के लोगों ने ऐसे भाजपा के बेशर्म नेताओ को सलाखों के पीछे डालने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की है और ऐसे लोगों को भाजपा से तत्काल हटाने की भी मांग की है जिन्हें नारी शक्ति एवं महिला सम्मान के बारे में कुछ भी पता नहीं है। 

इनका कहना है-

जानकारी प्राप्त हुई है बैठक के बाद इस मामले में जानकारी प्राप्त करके आगे की कार्यवाही की जाएगी

बृजेश चतुर्वेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूपपुर
अनूपपुर शहर में पुलिस के सामने भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सरेराह मौजूदगी में महिला के साथ कि मारपीट छेड़छाड़ पुलिस ने 4 विभिन्न धाराओं के तहत अपराध किया पंजीबद्ध दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। अनूपपुर शहर में पुलिस के सामने भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी सरेराह मौजूदगी में महिला के साथ कि मारपीट छेड़छाड़  पुलिस ने 4 विभिन्न धाराओं के तहत अपराध किया पंजीबद्ध  दैनिक मधुर इंडिया।संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 12:40 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.