नगर पंचायत कोटा के सीएमओ एवं आवास प्रभारी की घोर लापरवाही से लगातार हो रहा फर्जी आवास निर्माण मधुर इंडिया न्यूज़ टीम ने कलेक्टर से की वार्तालाप कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश मधुर इंडिया न्यूज संपादक प्रदीप मिश्रा।
नगर पंचायत कोटा के सीएमओ एवं आवास प्रभारी की घोर लापरवाही से लगातार हो रहा फर्जी आवास निर्माण
मधुर इंडिया न्यूज़ टीम ने कलेक्टर से की वार्तालाप कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
मधुर इंडिया न्यूज संपादक प्रदीप मिश्रा।
रायपुर। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जन-जन तक लाभ पहुंचने का कार्य कर रही है वहीं इस योजना का मजाक भी उड़ाया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण बिलासपुर के नगर पंचायत कोटा में देखने को मिल रहा है जहां पर सीएमओ एवं आवास प्रभारी की घोर लापरवाही के कारण स्थगन आदेश के बावजूद भी लगातार निर्माण कार्य जारी है जिसको ना तो वहां का स्थानीय अमला रोक पा रहा है और ना ही सीएमओ और न आवास प्रभारी इस पर कोई बड़ा एक्शन ले पा रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है एवं किसी भी रूप से इस पर कोई धांधली ना हो इसको लेकर भी समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते रहे हैं लेकिन कोटा में यह नियम पूरी तरह से शिथिल दिखाई दे रहा है एक मामला आवास निर्माण का आया जहां पर आवास किसी और वार्ड का पास हुआ लेकिन निर्माण किसी और वार्ड में होने लगा बाद में सीएमओ को जानकारी लगी और सीएमओ ने स्थगन आदेश दिया लेकिन स्थगन आदेश के बाद भी दबंगई के दम पर एक व्यक्ति के द्वारा खुलेआम निर्माण किया जा रहा है और यहां तक उसके द्वारा कानूनी पकड़ बताकर सभी को डराया धमकाया जा रहा है जिससे अधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे हैं और अधिकारी कार्यवाही से कतरा रहे हैं।
आईए जानते हैं क्या है
मामला नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 10 और 12 का है बड़ा ही पेचीदा मामला है मधुर इंडिया ने इस पर पड़ताल करते हुए कलेक्टर बिलासपुर से इस मामले की शिकायत की है और इस पर जांच की मांग भी की है बताया जा रहा है कि आवास वार्ड क्रमांक 10 में पास हुआ है लेकिन यहां पर वार्ड क्रमांक 12 में आशीष एवं अभिषेक कश्यप के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है इनको लगातार नोटिस भी प्राप्त हो चुकी है स्थगन आदेश का पालन भी यह नहीं कर रहे हैं सीएमओ और आवास प्रभारी पता नहीं किस कारण से डर और भय के माहौल में है अधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे हैं क्योंकि इनके द्वारा कभी पत्रकार तो कभी प्रशासनिक पकड़ बताकर लोगों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहे हैं एक तरह से देखा जाए तो गुंडागर्दी के दम पर निर्माण कर जारी है और शासन प्रशासन मूक दर्शक बनकर देख रही है।
मधुर इंडिया न्यूज़ टीम ने कलेक्टर बिलासपुर से फोन पर बात की कलेक्टर ने कहा कि मैं शिकायत जो आई है उसकी जांच किसी को भेज कर दिखावा लूंगा
नगर पंचायत कोटा के सीएमओ एवं आवास प्रभारी की घोर लापरवाही से लगातार हो रहा फर्जी आवास निर्माण मधुर इंडिया न्यूज़ टीम ने कलेक्टर से की वार्तालाप कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश मधुर इंडिया न्यूज संपादक प्रदीप मिश्रा।
Reviewed by dainik madhur india
on
7:52 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:52 AM
Rating:

No comments: