नगर पंचायत कोटा में आवास योजना घोटाला: दबंगई के आगे बेबस प्रशासन सीएमओ के स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण जारी,अनुमति वार्ड क्रमांक 10 का आवास बना रहा वार्ड नंबर 12 में मधुर इंडिया न्यूज।संपादक प्रदीप मिश्रा।

नगर पंचायत कोटा में आवास योजना घोटाला: दबंगई के आगे बेबस प्रशासन

सीएमओ के स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण जारी,अनुमति वार्ड क्रमांक 10 का आवास बना रहा वार्ड नंबर 12 में 

मधुर इंडिया न्यूज।संपादक प्रदीप मिश्रा।


रायपुर।बिलासपुर के नगर पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय राशि का आहरण किया गया है और दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल यादव ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है, नियमों को धता बताते हुए आशीष कश्यप अभिषेक कश्यप पिता राजेंद्र कश्यप के द्वारा निर्माण कार्य जारी है जिसकी लगातार शिकायत जगेंद्र कश्यप के द्वारा किया गया है जिला प्रशासन द्वारा अब आगामी कार्यवाही बची है।आवास प्रभारी छेदीलाल गुप्ता ने बताया कि यह सरकारी गबन का मामला है और आहरण की नोटिस भेजकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त प्रकार के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है वह वार्ड क्रमांक 12 है और खसरा नम्बर 114/2 है वहीं बताया जा रहा है कि डाक बंगला वार्ड क्रमांक 10 कहलाता है जो की खसरा नंबर 120 है 
वार्ड पार्षद पार्वती योगेंद्र साहू ने अपने लेटर हेड में लिखित बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड क्रमांक 10 में आवास निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जब सभी तरह की पुष्टिया हो चुकी हैं और मामला साफ है फिर भी अभी तक निर्माण कर लगातार क्यों जारी है यह भी अपने आप में एक सवाल है या फिर जिला प्रशासन के कानों में अभी खबर नहीं है कि इस तरह से हो रहे भ्रष्टाचार पर नकेल कसा जा सके।
नगर पंचायत कोटा में आवास योजना घोटाला: दबंगई के आगे बेबस प्रशासन सीएमओ के स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण जारी,अनुमति वार्ड क्रमांक 10 का आवास बना रहा वार्ड नंबर 12 में मधुर इंडिया न्यूज।संपादक प्रदीप मिश्रा। नगर पंचायत कोटा में आवास योजना घोटाला: दबंगई के आगे बेबस प्रशासन  सीएमओ के स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण जारी,अनुमति वार्ड क्रमांक 10 का आवास बना रहा वार्ड नंबर 12 में   मधुर इंडिया न्यूज।संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 11:43 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.